दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र| दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मझौली में आज शाम 3:00 बजे एक 70 वर्षीय वृद्धा कलावती देवी पत्नी विश्वनाथ पटेल जो अपने ही आंगन में रखा हुआ मक्का उठा रही थी कि तेज धूप के कारण चक्कर आकर गिर गई जिससे आंगन में पथरीले पत्थर पर चोट लगी और वह बेहोश हो गई और कई बार उल्टियां भी किया वृद्धा की छोटी बहू वहीं पर बगल में उपस्थित थी, आनन-फानन में तुरंत उसने अपने पति बलवंत को फोन के माध्यम सूचना दिया जो कि हिंडाल्को में काम करता है आनन-फानन में पहुंचे छोटे बेटे ने मां को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुँच कर आज शाम 6 बजे भर्ती कराया जहां उपस्थित चिकित्सक डॉक्टर संजीव कुमार ने वृद्धा कलावती को मृत घोषित कर दिया| और मृतिका का छोटे बेटा व उसकी दोनों बहू शव को दाह संस्कार हेतु घर के लिए ले गए।।
70 वर्षीय वृद्धा की चक्कर आकर गिरने से हुई मौत
---Advertisement---

