ओबरा(जयदीप गुप्ता ब्यूरो)।नगर के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में मिशन शक्ति के तृतीय चरण के अन्तर्गत 8 अक्टूबर शुक्रवार की देर सायं साइबर सुरक्षा विषय पर सेमिनार का भव्य आयोजन किया गया। सेमिनार का शुभारम्भ प्रज्ञा मिश्रा एवं कु आशा द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत की बहुत ही सुंदर प्रस्तुति के साथ किया गया, तत्पश्चात मिशन शक्ति के संयोजक डॉ संतोष कुमार सैनी द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए मोबाइल,
लैपटॉप,कंप्यूटर,फेसबुक, व्हाट्सएप इत्यादि के माध्यम से होने वाले विभिन्न प्रकार के फ्रॉड, बैंक के अकाउंट से पैसे उड़ाने, अश्लील,गंदे मैसेज भेजने, मोबाइल एवं सोशल अकाउंट हैक करने जैसे गंभीर साइबर अपराधों पर प्रकाश डालते हुए इनसे बचने के लिए आवश्यक सावधानियों पर चर्चा की गई।सेमिनार के मुख्य अतिथि एवं मुख्य रिसोर्स पर्सन थानाध्यक्ष ओबरा अभय कुमार सिंह द्वारा फेसबुक,व्हाट्सएप इत्यादि के माध्यम से होने वाले विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों पर विस्तार से चर्चा करते हुए, साइबर अपराधों से बचाव के उपायों व साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 155260 पर प्रकाश डाला तथा साइबर अपराधों से बचाव के उपायों से सम्बन्धित पंपलेट भी छात्राओं में वितरित करवाया गया।सेमिनार की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार द्वारा मोबाइल,लैपटॉप, सोशल साइट्स इत्यादि के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों की बिंदुवार विस्तृत जानकारी देते हुए उनसे सुरक्षित व सावधान रहने के उपायों को बताया साथ ही अपनी सुरक्षा अपने हाथ का संदेश देते हुए अपने मोबाइल नंबर शेयर करने एवं फेसबुक व्हाट्सएप इत्यादि पर फ्रेंड्स बनाने में बरती जाने वाली सावधानियों पर भी प्रकाश डाला गया।मिशन शक्ति के सदस्य डॉ रंजीत सिंह द्वारा मंच संचालन करते हुए छोटी-छोटी काव्य पंक्तियों के माध्यम से साइबर अपराधों से जुड़ी हुई समस्याओं को रोचक तरीके से रेखांकित किया गया। डॉ अमूल्य कुमार सिंह द्वारा हम किसी से कम नहीं कविता की प्रस्तुति करते हुए आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के अंत में यातायात एवं सड़क सुरक्षा तथा नशा मुक्ति एवं मद्यपान निषेध विषयों पर हुई ऑनलाइन बैनर बनाने की प्रतियोगिता का परिणाम
घोषित किया गया। यातायात एवं सड़क सुरक्षा पर ऑनलाइन बैनर बनाने की प्रतियोगिता में हर्षिता पाण्डेय, वर्णिका राय ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा रिंकी यादव ने द्वितीय स्थान एवं अंशिका भारती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।वही नशा मुक्ति एवं मद्यपान निषेध ऑनलाइन बैनर बनाने की प्रतियोगिता में वर्णिका राय व रिंकी यादव ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हर्षिता पाण्डेय अंशिका भारती ने द्वितीय स्थान तथा शिप्रा सिंह एवं कुसुम सिंह पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सेमिनार में डॉ के के सिंह,डॉ सुनील कुमार, डॉ विभा पाण्डेय, डॉ बीना यादव,डॉ वैशाली शुक्ला,डॉ महीप कुमार डॉ नीरज सिंह सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण एवं विकास कुमार महेश कुमार पाण्डेय,धर्मेंद्र कुमार इत्यादि कर्मचारियों के साथ-साथ रेंजर्स,एनसीसी कैडेट्स ,एवं एनएसएस की छात्राओं के साथ-साथ महाविद्यालय की छात्राएं भारी संख्या में उपस्थित रही।
महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा पर सेमिनार का हुआ भव्य आयोजन
---Advertisement---

