पुलिस ने रजखड़ लौवा नदी से अवैध खनन कर बालू का होते ट्रैक्टर को दबोचा ,हड़कम्प

By:

On: Saturday, October 9, 2021 7:03 AM

---Advertisement---

दुद्धी/ सोनभद्र| कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव से गुजरी आज शनिवार की तड़के सुबह रेलवे स्टेशन – दुद्धी क़स्बा मार्ग पर परिवहन होते एक ट्रैक्टर को राजस्व की गोपनीय टीम की मुखबिरी पर पुलिस की टीम धर दबोचा और ट्रैक्टर को लाकर तहसील मुख्यालय लाकर खड़ा करा दिया| ट्रैक्टर को सिजिंग की कार्रवाई करते हुए संबंधित विभाग को कार्रवाई हेतु सूचना दे दी गयी है|प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि चिन्हित अभियुक्तों के धर पकड़ के लिए पुलिस की टीम गाँव मे दबिश देने गई है ,मामले में प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लायी जाएगी| तहसीलदार सुरेश चंद्रा ने बताया कि अवैध खनन में लिप्त ट्रेक्टरों की धर पकड़ के लिए अब राजस्व की गोपनीय टीम लगा दिया गया है|गोपनीय टीम की सूचना पर आज पुलिस विभाग की टीम ने रजखड़ लौवा नदी से अवैध खनन में लिप्त 1 ट्रैक्टर को धर दबोचा है पुलिस की टीम पहुँचने की सूचना लगते ही अन्य खननकर्ताओं की ट्रैक्टर मौके से फरार हो गयी है उन्हें भी चिन्हित करवाया जा रहा है|ट्रैक्टर रजखड़ के खननकर्ता हुकुमचंद कुशवाहा की है|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment