देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करना जेई को पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By:

On: Friday, October 8, 2021 11:06 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:अनपरा तापीय परियोजना में कार्यरत एक जेई को सोशल मीडिया पर हिंदू देवी देवताओं के प्रति अभद्र टिप्पणी और गाली गलौज करना भारी पड़ गया।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न धाराओं में चालान कर दिया।तापीय परियोजना में बतौर अवर अभियंता कार्यरत अनुज कुमार लगातार हिंदू देवी देवताओं के प्रति गाली गलौज और अभद्र टिप्पणी करता था।शुक्रवार को उसने बहुत ही गलत टिप्पणी की, जो सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे परिक्षेत्र में फैल गयी।टिप्पणी को पढ़कर लोग आक्रोशित हो उठे।पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को लेते हुए तत्काल अभद्र पोस्ट करने वाले जे ई अनुज कुमार को गिरफ्तार कर थाने ले आई।लोगों को जैसे ही पता चला कि वह शख्स पुलिस गिरफ्त में है।सैकड़ों की संख्या में लोग थाने पहुंच उस पर कानूनी कार्रवाई की मांग करने लगे। प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय ने विश्व हिंदू परिषद के नेता पवन सिंह की तहरीर पर उसके विरुद्ध आईटी एक्ट 67 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की, जिसके चलते लोगों को अशांति फैलाने का मौका नहीं मिला

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment