सैकड़ों की तादाद में युवा जाएंगे प्रियंका गांधी जी के कार्यक्रम में-आशु

By:

On: Wednesday, October 6, 2021 7:51 AM

---Advertisement---

-ओबरा विधानसभा के अनपरा पराश पानी शिव मंदिर के पास युवाओं के साथ किया बैठक

2-जगह-जगह से नौजवान युवा करेंगे कार्य में शिरकत
3- प्रियंका गांधी के साथ लखीमपुर की घटना में हो रही कार्यवाही की युवाओं ने की निंदा
आज दिनांक 6-10-2021 को भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व-जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार दुबे (आशु) की अध्यक्षता में ओबरा विधानसभा के अनपरा परास पानी शिव मंदिर के पास नौजवानों की एक मीटिंग किया, जिसमें 10 तारीख को वाराणसी जगतपुर में होने वाले कांग्रेस के कार्यक्रम ,जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी /उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी जी के कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी को लेकर चर्चा की गई । जिसमें आशु दुबे ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर किसानों पर लखीमपुर के अंदर होने वाली घटना पर उत्तर प्रदेश सरकार का रवैया कहीं ना कहीं सवालिया निशान खड़ा करता है, हमारी नेता वहां पर किसानों के साथ संवेदना प्रकट करने के लिए जा रही थी और जिस प्रकार से प्रशासन द्वारा उन्हें रोका गया फिर उन्हें गिरफ्तार भी किया गया इससे उत्तर प्रदेश का युवा, नौजवान कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगा इसका खामियाजा उन को आगे आने वाले समय में देखने को भी मिलेगा । सोनभद्र से सैकड़ों की तादाद में नौजवान बनारस होने वाले कार्यक्रम में शिरकत भी करेंगे ,उसी की तैयारी को लेकर जगह जगह जिले में नौजवानों से मिलने का कार्यक्रम कल से ही चल रहा हैं युवा , कांग्रेस के साथ तेजी से जुड़ भी रहा है मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में संजय दुबे ,अनूप शाह ,मनोज मिश्रा, जितेंद्र ,श्रीकांत मिश्रा ,नागेंद्र, रजनीश, बिनय यादव, प्रिंस ओझा, प्रीतम सिंह, अमन ,सचिन सिंह रहे ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment