घोरावल(पी डी)सोनभद्र:स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कोरठ गांव के रहने वाले एक किशोर को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर किशोर न्याय बोर्ड भेजा। उस पर आरोप है कि वह एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसे मंगलवार को गिरफ्तार कर किशोर न्याय बोर्ड भेजा गया। कोतवाली निरीक्षक देवता नंद सिंह ने बताया कि कोरठ गांव के रहने वाले 14 वर्षीय तहसील पुत्र गिल्लू केवट के विरुद्ध एक पीड़िता की माँ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि पीड़िता के मुताबिक आरोपित किशोर उसकी नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। तीन दिनों तक साथ रखा। उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे मारा पीटा तथा घटना के बारे में न बताने के लिए जान से मारने की धमकी दी थी। मामला गत जुलाई का बताया गया और न्यायालय के आदेश पर बीते सितंबर मे आरोपित के विरुद्ध धारा 363, 366, 376(3), 323, 504, 506 भादवि एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट से सम्बंधित रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपित की तलाश मे पुलिस लगी थी। मंगलवार को आरोपित बाल अपचारी तहसील केवट को भरौली गांव के पास से कोतवाली निरीक्षक ने गिरफ्तार कर किशोर न्याय बोर्ड भेजा है।
नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में किशोर गिरफ्तार
---Advertisement---

