ग्राम प्रधान समेत तीन पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करने का हुआ आदेश

By:

On: Wednesday, October 6, 2021 2:46 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:ग्राम प्रधान समेत तीन पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करने का हुआ आदेश बताते चलें कि सोनभद्र जिले के ग्राम मझुई निवासी राम लोचन मौर्य ने बताया कि दिनांक 26-27.07.2021 की रात्रि में उनकी लड़की नीतू मौर्य की संदिग्ध परिस्थितियों में उसके ससुराल में मौत हो गई थी जिसकी सूचना ससुराल वाले नहीं दिए थे ससुराल में रामलोचन की लड़की नीतू से उसके पति दिलीप कुमार,सास सुशीला देवी,ससुर ओमप्रकाश,मामा लाल बहादुर जो ग्राम प्रधान बकाही हैं यह लोग दहेज में ₹500000 व एंड्राइड मोबाइल की मांग को लेकर के मेरी लड़की को काफी प्रताड़ित करते थे और मारपीट करते थे मानसिक रूप से बहुत प्रताड़ित होने से मेरी लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी जिस पर रामलोचन को विश्वास था कि इन लोगों के मानसिक शारीरिक प्रताड़ना से ही उनकी लड़की की मृत्यु हुई है नीतू गर्भवती भी थी पोस्टमार्टम के बाद घटना की सूचना थाने पर दिया गया तो कोई कार्यवाही नहीं हुआ तब अपने अधिवक्ता अनिल कुमार मौर्य के माध्यम से मा0 सी0जे0एम0 न्यायालय सोनभद्र में एफ आई आर दर्ज करने हेतु साक्ष्यों सहित प्रार्थना पत्र दिया जिस पर न्यायालय द्वारा 30 सितंबर 2021 को उक्त सभी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश पारित हुआ है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment