होलिका दहन स्थल हेतु एक पक्ष भूदान के लिए जारी किया घोषणा पत्र ,दूसरे पक्ष पर फ़सी पेंच

By:

On: Tuesday, October 5, 2021 1:55 AM

---Advertisement---

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र| हिन्दू समुदाय का आस्था स्थल के रूप में सैकड़ो वर्षों से चली आ रही परंपरा को बरकार रखने के लिए भूमिधर रविन्द्र जायसवाल पुत्र स्व जगत नारायण जायसवाल ने घोषणा पत्र जारी कर भूदान करने पर सहमति जता दी है उन्होंने रामलीला कमेटी दुद्धी की हैसियत से घोषणा करते हुए श्री जय बजरंग अखाड़ा कमेटी दुद्धी व समस्त दुर्गा पूजा समिति दुद्धी व दुद्धी समाज को अपनी निजी भूमिधरी आराजी 4391 में जरूरतानुसार भूमि देने भूदान में देने में सहमति जताई है,उन्होंने यह भी कहा कि इस संदर्भ में उन्होंने उपजिलाधिकारी दुद्धी को होलिका दहन स्थल के सम्बंध में भूमि देने हेतु सहमति पत्र दे दिया है|उन्होंने कहा है कि श्री रामलीला कमेटी ,श्री जय बजरंग अखाड़ा कमेटी व दुद्धी समाज मेरे द्वारा दी जा रही भूमि का होलिकादहन स्थल के रूप में चाहे जैसे भी उपयोग करे उन्हें कोई आपत्ति नहीं है | बता दे कि इस घोषणा पत्र के माध्यम से भूदान के बाद होलिका दहन स्थल की आधी विवाद सुलझता दिख रहा है अब देखना यह है कि इस होलिका दहन स्थल जाने के लिए अतिक्रमण करने वाले पक्ष क्या निर्णय लेते है|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment