वैनी(विनय सिंह चंदेल)। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के केतार गांव से शनिवार को तीन किशोरियां रहस्यमय हाल में लापता हो गई।इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।रविवार की शाम तीनों के स्वजन की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पन्नूगंज प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि लड़कियों के पिता की तहरीर पर रविवार की देर शाम दफा 365 के तहत मुकदमा दर्ज कर लड़कियों की तलाश की जा रही है।एक साथ तीन लड़कियों की गुमशुदगी ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है
स्वजन के मुताबिक बीते दो अक्टूबर को दोपहर लगभग 11 बजे तीनों किशोरिया जो आपस में सहेली भी हैं। अपने माता-पिता से गांव में ही जनरल स्टोर की दुकान पर जाने की बात कहकर निकलीं, लेकिन उनके वापस नहीं लौटने पर स्वजन को चिता हुई और खोजबीन करने लगे। तीनों गुमशुदा किशोरियों के पिता क्रमश: गुड्डू चेरो, महेंद्र चेरो, गनेश भारती ने बताया कि वे गांव में ही दुकान पर टाफी खरीदने गई थीं। इसके बाद वे वहां से खडुई गांव की तरफ निकली और एक आटो पर बैठकर रामगढ़ तक आईं। रामगढ़ कस्बे में रामगढ़-गुरौटी मुख्य तिराहे पर एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी उन तीनों लड़कियों की फुटेज आई है। पुलिस ने जब आटो चालक से पता किया तो उसने बताया कि तीनों लड़कियां रामगढ़ कस्बे में इंडियन बैंक के बीसी प्वाइंट तक चलने की बात कहकर आटो पर बैठी और वह वहीं उतर गई। तीनों घरेलू कपड़े में ही निकली
रहस्यमय हाल में तीन किशोरियां लापता,खोजबीन जारी
---Advertisement---

