दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र। सोमवार को दुद्धी आई टी आई परिसर में जनपद स्तरीय अंप्रेंटिस मेला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण /शिशक्षु विंद्याचल मण्डल मिर्जापुर मुन्ना लाल गुप्ता व विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी रमेश कुमार ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रजवल्लित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।तत्पश्चात छात्राओं ने सरस्वती वंदना मधुर स्वर में प्रस्तुत किया।इसके बाद स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया गया।अतिथियों ने मेले में लगे सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।अप्रेंटिस मेले में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, अल्ट्राटेक सीमेंट,आंनद मोटर्स, बिरला कार्बन इंडिया प्रा लिमिटेड, जल विद्युत निगम ,ओबरा व अनपरा तापीय परियोजना सहित 20 विभिन्न कम्पनियों के स्टाल लगाए गए जहां जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के 800
टेक्निकल युवक व युवतियों ने अपना पंजीयन कराकर सम्बन्धित कम्पनियों में इंटरव्यू दिए।मुख्य अतिथि ने बताया कि जिला अप्रेंटिस मेला में करीब 391 टेक्निकल युवक/ युवतियों को विभिन्न कम्पनियों में कार्य करने का अनुभव मिलेगा।जिन लोगो का चयन होगा उन्हें ढाई हजार रूपए शासन की ओर से और कार्यदाई संस्था की ओर से साढ़े पांच हजार रूपए प्रति माह देय होगा।
कालेज के नोडल अधिकारी/प्रधानाचार्य जीएस यादव ने बताया कि कम्पनियां अपनी प्रक्रिया द्वारा चयनित लोगो को धीरे धीरे बुलाएगी और ट्रेनिंग के आधार पर उन्हें रोजगार से जोड़ेंगी।
अप्रेंटिस मेले में मुख्य रूप से उपायुक्त उद्योग आर पी गौतम, यजुवेंद्र नाथ, गुलाब राम, पैलेसमेंट इंचार्ज विनोद यादव, संजय श्रीवास्तव,गोपाल दास, एस जे सिंह,अनिल सिंह,विनय सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

