सोनभद्र। लायंस क्लब राबर्ट्सगंज द्वारा सेवा सप्ताह के चौथे दिन सोमवार को क्लब भवन पर लायंस से जुड़े पदाधिकारियों द्वारा 20 पौधों का रोपण कर वृहद वृक्षारोपण किया गया।
बताते चलें कि लायंस क्लब द्वारा 8 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान 1 अक्टूबर से अब तक विभिन्न कार्यक्रम किए जा चुके हैं। इसी कड़ी में सोमवार को पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने हेतु पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया। क्लब के सचिव विमल अग्रवाल की माने तो सामाजिक संस्थाओं को वर्षों से वृक्षारोपण करना पड़ रहा है लेकिन सड़कों पर किए गए वृक्षारोपण को समय से पानी ना मिलने के कारण वह पनप नहीं पाए ऐसे में लायन अध्यक्ष किशोरी सिंह ने कहा कि लायंस क्लब राबर्ट्सगंज सदैव वृक्षारोपण का कार्यक्रम घरों के गमलों में, क्लब के भवन पर या किसी सदस्य के निजी जमीनों पर वृक्षारोपण किया या है ताकि उसकी देखभाल होती रहे और वह बड़े होकर भरपूर ऑक्सीजन देखकर जन जीवन को खुशहाल बनाए रख सकें। उन्होंने आमजन को यह संदेश भी दिया किअधिक से अधिक वृक्षों को लगाएं और उसकी सुरक्षा करें। पूर्व मंडलाध्यक्ष लायन हरीश अग्रवाल ने कहां की लायंस क्लब राबर्ट्सगंज प्रत्येक सेवा कार्य में अग्रणी है, इसकी मैं सराहना करता हूं। आगे कहा कि पर्यावरण के लिए वृक्ष लगाना चाहिए, जिससे कि ऑक्सीजन की कमी को पूर्ण किया जा सके। जोन चेयरपर्सन लायन दया सिंह ने कहा कि वृक्ष ही जीवन है। सचिव विमल अग्रवाल ने कहा अध्यक्ष किशोरी सिंह के नेतृत्व में काम करके क्लब ऐसे मुकाम पर पहुंच गया है, जो एक प्रतिस्पर्धा के रूप में बदल चुका है। रमेश जायसवाल,
परमेश जैन, सुशील पाठक, अशोक गुप्ता ,हितेश चौहान ने भी वृक्ष लगा कर पर्यावरण कोर्स संतुलित बनाए रखने का संदेश दिया।
लायंस क्लब भवन परिसर में हुआ पौधरोपण
---Advertisement---

