घोरावल(पी डी)सोनभद्र:स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खगिया गांव में रविवार की सुबह एक सियार ने हड़कंप मचा दिया। सियार ने अलग-अलग घरों में घुसकर कुल तीन लोगों को घायल कर दिया। एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार चल रहा है। बताया गया कि खगिया गांव के संतोष के घर में सुबह के वक्त जब लोग शौच के लिए निकल गए थे। तो घर में बिस्तर पर संतोष का बालक नितीश सोया था। सियार ने घर में घुसकर उस पर हमला कर दिया। उसके मुंह को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जब उसने शोर मचाया तो उसकी मां देवी दौड़ कर अपने पुत्र के पास पहुंची तो सियार को भगाने की कोशिश की। तो सियार देवी के ऊपर भी झपट पड़ा और उनके हाथ को जख्मी कर दिया। वहां से सियार भाग कर निकला तो पड़ोस के बुल्लू पाल के घर में घुस गया और बुल्लू पाल को पैर में जख्मी कर दिया। एंबुलेंस की सहायता से नीतीश 6 वर्ष, देवी 27 वर्ष तथा बुल्लू पाल 40 वर्ष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उपचार किया। गांव में सियार के इस कारनामे से दहशत का माहौल छा गया।
सियार घुसा घर मे, तीन को किया जख्मी
---Advertisement---

