म्योरपुर(सत्य पाल सिंह)सोनभद्र फोटो ग्राफर एसोशोयशन ने 2 अक्टूबर महात्मा गांधी एवमं लालबहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर वृक्षारोपण सोनभद्र फोटो ग्राफर एसोशियन के प्रभारी राजेश,एवं जिलाध्यक्ष पवन जायसवाल व सभी फोटोग्राफर सदस्यों ने 51 फलदार एवं इमारतीदार पौधे लगाए बच्चों को पढ़ाई सामग्री बांटी इस दौरान सोनभद्र फोटो ग्राफर एसोशोयशन अध्यक्ष पवन जायसवाल ने कहा हम लोग एक पहचान जिले में बनाना चाह रहे हैं। हम लोगों ने गांधी जयंती के अवसर पर एक अच्छी शुरुआत की है। फोटोग्राफर को एक अच्छा मॉडल देना और फोटोग्राफर की पहचान देनी की कोशिश की जा रही है। एक हम लोग की एक प्रयास है और आगे भी हम लोग करते रहेंगे जरूरतमंदों के लिए फोटो ग्राफर एसोशोयशन तत्पर खड़ा रहेगी और सभी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती जी की शुभकामनाएं दी ।जयंती के इस मौके पर कशिश वीडियो प्रोपराइटर व सोनभद्र फोटोग्राफर एसोशोयसन प्रभारी राजेश केशरी ने कहा कि जितने भी सोनभद्र के फोटोग्राफर थे अब तक हम लोग असंगठित थे हम लोग ने एक संगठन बनाकर संगठित बनाने का प्रयास किया है। क्योंकि संगठन में बहुत शक्ति होती है। और सब एक हो जाएंगे। एक बहुत बड़ी शक्ति बन जाएगी और फोटोग्राफर अपने स्तर को और ऊंचा उठा पाएंगे इसीलिए एक संगठन बनाया गया है। छोटे-छोटे प्रोग्राम मनाने का उद्देश्य यह भी है कि। फोटोग्राफरों में सेल्फ कॉन्फिडेंस आए श्री केशरी ने अपील की है कि जो भी फोटोग्राफर हमारे संगठन से नहीं जुड़ा है।वह सब भी जुड़े और संगठित बने सोनभद्र फोटोग्राफर की तरफ से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर शुभकामनाएं दिया। वही सभी फोटोग्राफर सदस्यों ने नारा लगा कर कहा कि हम होंगे कामयाब हम होंगे कामयाब एक दिन वही डौली स्टूडियो म्योरपुर के प्रोपराइटर अविनाश अग्रहरी ने भी सभी जनपद वासियों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान वीरेंद्र, संतोष ,शरद ,सावन ,अजीत आशीफ ,रवि सूर्या ,अभिषेक ,आशीष ,राजेश मौर्य सहित बड़ी संख्या में फोटोग्राफर मौजूद रहे।
सोनभद्र फोटोग्राफर एसोसिएशन ने गांधी जयंती पर वृक्षारोपण कर बच्चों को पढ़ाई सामग्री बांटा
---Advertisement---

