सोनभद्र । जनपद सोनभद्र में नेशनल हेल्थ मिशन कार्यक्रम में हुए चर्चित साइबर फ्राड में आज साइबर सेल मिर्जापुर ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया है।
साइबर सेल की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, गत 9 फरवरी 2021 को तत्कालीन अपर मुख्य चिकित्साधिकारी विनोद कुमार अग्रवाल परिक्षेत्रीय साइबर क्राइम थाना-मीरजापुर को सूचना दिया कि जनपद सोनभद्र के राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन के खाते RCH, NCD फ्लेक्सि फूल मिशन DHS के खातों से PFMS पोर्टल पर फर्जी डिजिटल सिग्नेचर लगाकर कुल 77,60,000/- रुपया साइबर फ्राड किया गया है। इस सूचना पर धारा 419/420/467/468/471 IPC व 66 डी IT ACT के तहत पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की। उपरोक्त प्रकरण अपर पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम लखनऊ, पुलिस उप महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर, पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम लखनऊ व क्षेत्राधिकारी यातायात/नोडल अधिकारी साइबर क्राइम थाना डॉ0 अरुण कुमार सिंह द्वारा साक्ष्य संकलन/अनावरण एवं गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। जिसके अनुपालन में संकलित साक्ष्यों के अवलोकन से अभियुक्त नाजिम हाशमी पुत्र मो0 हाशिम निवासी ईशीपुर थाना ईशीपुर जनपद भागलपुर , बिहार को रोडवेज बस स्टैण्ड मीरजापुर से गिरफ्तार किया गया और तलाशी के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक मोबाइल वन प्लस, बैंक ऑफ बड़ौदा का ATM कार्ड तथा नगद 7300/- रुपये बरामद किया गया। वहीं गिरफ्तार किये गये अभियुक्त के खाते SBI में 1,20,000/- रुपया, पंजाब नेशनल बैंक के खाते में करीब 2,00,000/- रुपये तथा अभियुक्त के भाई के खाते में करीब 5,50,000/- रुपये फ्रीज कराया गया है।
ऐसे किया साइबर फ्रॉड:-गिरफ्तार अभियुक्त नाजिम हाशमी ने बताया कि उसका भाई काजिम हाशमी पुत्र मो0 हाशिम निवासी ईशीपुर थाना ईशीपुर जनपद भागलपुर , बिहार जो ब्लाक में डाटा इन्ट्री का काम करता था तथा उसका दोस्त विनीत कुमार (23वर्ष) पुत्र रम्भु प्रसाद निवासी राजगाँव पोस्ट बरमशीया थाना ईसीपुर जनपद भागलपुर बिहार जो SBI बैंक का CSP सेन्टर चलाता था। मेरा भाई PFMS पोर्टल को भी चलाना जानता था। हम लोगों ने Youtube के माध्यम से PPMS पोर्टल कैसे काम करता है, उसके बारे में जानकारी हुई उसके बाद हम लोगों ने फर्जी डिजिटल सिग्नेचर बनाया तथा PFMS पोर्टल पर फर्जी इमेल आईडी के माध्यम से रजिस्टर्ड कराया। अपने घर के आस-पास के CSP सेन्टर में खाता धारकों के खातों में पैसा फ्राड करके मंगाया गया है। अभियुक्त ने बताया कि मेरा भाई नाजिम व विनीत कुमार उपरोक्त थाना साइबराबाद जनपद रंगारेड्डी राज्य तेलंगाना में धारा 420 IPC व 66 सी/66 डी IT ACT के तहत जेल में निरुद्ध है
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –
1. SHO साइबर सेल संजीव कुमार यादव
2. उ0नि0 चन्द्रशेखर यादव
3. उ0नि0 आशुतोष राय
4. का0 गणेश कुमार
5. का0 अमित कुमार पटेल
6. का अंकित कुमार सिंह

