अनियंत्रित बोलेरो ने छोटे बच्चों व उनके मां को मारी टक्कर घायल

By:

On: Sunday, October 3, 2021 1:29 PM

---Advertisement---

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र |दुद्धी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम फुलवार मालिया नदी पुल के पास कुछ ग्रामीण लकड़ी लेकर अपने घर की ओर महुली जा रहे थे कि अनियंत्रित स्कोर्पियों ने धक्का मार दिया जिससे जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो चीख पुकार मच गई| आनन-फानन में एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को अस्पताल लाया गया जहां उपस्थित चिकित्सक डॉक्टर विनोद कुमार सिंह ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया, जिसमें 12 वर्षीय की रागनी पुत्री सतीश कुमार निवासी महुली को दाएं हाथ में सूजन एवं से चोट लगने के कारण ब्लड आ रहा था वहीं 22 वर्षीय मंजू देवी पत्नी सुरेंद्र निवासी महुली को भी गंभीर चोटें आंतरिक रुप से आई है, शेष सभी बिंदु कुमारी उम्र 15 वर्ष पुत्री महेंद्र , नीतीश कुमार उम्र 10 वर्ष पुत्र धर्मेंद्र कुमार ,नंदनी 5 वर्ष पुत्र सतीश कुमार निवासी ग्राम महुली थाना विंढमगंज को हल्की-फुल्की चोटें लगी हैं ।जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment