परिजनों ने कराया झाड़-फूंक हालत बिगड़ता देख पहुंचे सीएचसी दुद्धी
दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र |तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कोलिंडुबा थाना विंढमगंज में एक 53 वर्षीय महिला सुमित्रा देवी पत्नी श्याम नारायण जो अपने खेत में दोपहर 1:00 बजे तिल काटने गई थी कि किसी जहरीले जंतु ने काट लिया और उसे आभास हुआ कि किसी जहरीले जंतु ने उसे काटा है और सरपट झाड़ियों में भागता दिखा जिससे महिला जोरो से चिल्ला उठी जिसकी, आवाज सुन आनन-फानन में घर के परिजनों ने दौड़कर महिला को घरेलू उपचार करने में के बाद हालत बिगड़ता देख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया जहां उपस्थित चिकित्सक डॉ विनोद सिंह के द्वारा इलाज किया जा रहा है इस दौरान चिकित्सक ने बताया कि खतरे की कोई बात नहीं है समय पर परिजनों ने लाकर भर्ती करा दिया जिससे महिला की जान बच गई जहर शरीर में 50% तक फैल चुका है |

