सोनभद्र मे पेट्रोल की कीमत पहुची शतक के पार ,डीजल भी पहुँचा शतक के करीब

By:

On: Sunday, October 3, 2021 6:49 AM

---Advertisement---

जिले में पेट्रोल,100.02 रुपया प्रति लीटर, व डीजल91.10 रुपया प्रति लीटर

सोनभद्र:डीजल-पेट्रोल के दाम में लगातार वृद्धि ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। पिछले 20 दिनों में पेट्रोल के दामों में चार से पांच रुपये तक की वृद्धि हुई है। लगभग 2 महीने पहले तक 94-95 रुपये प्रति लीटर बिकने वाला पेट्रोल शुक्रवार को 99.87 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया। यही हाल डीजल का भी है। डीजल 90.37 रुपये प्रति लीटर तक बिका। ईंधन के दाम में वृद्धि का असर माल ढुलाई पर भी पड़ा है, जिसकी सीधी मार आम उपभोक्ताओं पर पड़ रही है। पेट्रोल-डीजल के दाम पहले सरकार तय करती थी। अब बाजार के अनुसार इसमें नियमित रूप से उतार-चढ़ाव हो रहा है। आलम यह है कि पिछले कई दिनों से लगातार दाम में वृद्धि ही हो रही है। जून की शुरुआत में जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल के दाम 92 रुपये प्रति लीटर तक थे।25 जून तक पेट्रोल का दाम बढ़कर 95 रुपये प्रति लीटर हो गया। शुक्रवार को पेट्रोल पंपों पर 99.17 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल बिका। वही रविवार को पेट्रोल 100.02 पैसे हो गया मतलब एक से 3 महीने में पेट्रोल के कीमत में प्रति लीटर छह से सात रुपये की बढ़ोतरी हुई है। दूरी बढ़ने के साथ सुदूर के इलाकों में दाम इससे भी ज्यादा रहा। पेट्रोल पंपों पर कार्यरत कर्मचारियों का कहना है कि रेट के बारे में उन्हें बहुत जानकारी नहीं है। दाम बढ़ाने में उनकी कोई भूमिका नहीं है। वहीं उपभोक्ताओं का कहना है कि पेट्रो पदार्थों की कीमत पर सरकार का नियंत्रण न होने से आम जनता को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। कोरोना काल में पेट्रोल-डीजल के दाम में हुई बेतहासा वृद्धि के कारण आम जनमानस परेशान है। डीजल का दाम बढ़ने से खेती की लागत बढ़ गई है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment