राष्ट्रपिता के जयंती पर मारवाड़ी महिला मंच ने सड़को पर झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छ भारत का संदेश

By:

On: Saturday, October 2, 2021 2:42 PM

---Advertisement---

सोनभद्र: 2 अक्टूबर गांधी जयंती के उपलक्ष में मारवाड़ी महिला मंच सोन शाखा रावटसगंज ने दिन की शुरुआत प्रभात फेरी निकाल कर व स्वच्छ भारत अभियान के तहत मंदिरों में व सड़कों पर झाड़ू लगाकर यह साबित किया कि यदि हम ठान ले तो कुछ भी असंभव नहीं ।सभी ने मिलकर सड़क की गंदगी साफ की व आने -जाने वाले राहगीरों से निवेदन किया की सड़क पर अनावश्यक कचरा ना फेंके. कूड़ा -कचरा सदैव डस्टबिन में ही डालें जो हर गली मोहल्ले में उपलब्ध है. स्वच्छता का उद्देश्य यह भी बताया कि आज हम व हमारे बच्चे जो विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त हैं यदि हम स्वच्छ वातावरण में रहते हैं तो इन सारी बीमारियों से निजात पा सकते हैं व माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी का जो मिशन है व हम सब मिलकर पूरा कर सकते हैं व एक स्वच्छ भारत की नीव डाल सकते हैं। इस अवसर पर महिला मोर्चा रावटसगंज की जिला अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा सिंह जी ,महामंत्री रूबी गुप्ता, उपाध्यक्ष जिला महामंत्री प्रमिला त्रिपाठी ,जिला मंत्री संगीता पाठक ,व मंच की अध्यक्ष श्रीमती निशा अग्रवाल ,महामंत्री पायल गोयल,खुशबू खेतान, पूनम खेतान, चित्रा जालान, दीप्ति केडिया, ज्योति शर्मा, सीमा अग्रवाल ,सुनीता सराफ ,श्रेया श्री बांका,प्रभा बांका आदि लोग उपस्थित थे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment