जयंती पर याद किए गए गांधी और शास्त्री

By:

On: Saturday, October 2, 2021 1:48 PM

---Advertisement---

म्योरपुर।शनिवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर, थाना म्योरपुर, ब्लाक परिसर सहित संचालित विभिन्न सरकारी कार्यालयों सहित परिषदीय तथा निजी स्कूलों,संस्थानों में ध्वजारोहण कर राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यापर्ण कर दोनों विभूतियों को याद कर दो अक्टूबर मनाया गया।।इस दौरान दोनो महापुरुषों द्वारा देश हित मे किये गए कार्यो को याद कर उनके बताए हुए आदर्श मार्ग पर चलने की प्रेरणा ली गयी।गाँधी जयंती के अवसर पर वन विभाग ने वन्य प्राणी सप्ताह जागरूकता दिवस के रूप में हर्षउल्लास के साथ 2 अक्टूबर को मनाया।शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र म्योरपुर में चिकित्साधीक्षक डा० शिशिर श्रीवास्तव, म्योरपुर थाना परिसर में एसआई कुमार संतोष, ब्लाक मुख्यालय पर बीडीओ निरंकार मिश्रा ने ध्वजारोहण कर गांधी व शास्त्री जी के विचारों को आत्मसात करने की बात कही।इस दौरान डा० डीके चतुर्वेदी, डा० राजन सिंह पटेल,डा०शील,विरेंद्र कुमार, उमाशंकर पांडेय,एसआई ओपी सिंह,एसआई मिट्ठू प्रसाद,एडीओ पंचायत रविदत्त मिश्र,सेक्रेटरी सुनील यादव,सेक्रेटरी सुरेंद्र कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment