डाला:स्थानीय पुलिस द्वारा बग्घानाला के पास से गुरुवार की सुबह दस बजकर पैंतालीस मिनट पर मोबाइल चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।अभियुक्तों के पास से चोरी का एक मोबाइल बरामद हुआ।चौकी क्षेत्र के नई बस्ती निवासी विद्युत संविदा कर्मी कृष्ण मोहन उर्फ लल्ला ने थाने में तहरीर दी थी कि बीते 28 सितंबर को घर के अंदर से कीमती मोबाइल चोर चुरा ले गए जिसके बाद पुलिस मामला दर्ज कर सर्विलांस की मदद से चोरों के धर पकड़ व तलाश में जुटी थी।जिन्हें सर्विलांस सेल की मदद से बग्घानाला के समीप से दो अभियुक्त प्रदीप यादव पुत्र शिवनाथ व उमेश यादव उर्फ नेता पुत्र देवनारायण यादव दोनों निवासी ग्राम करमसार पनारी थाना ओबरा के पास से चोरी की मोबाइल बरामद कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार बिंद, दीपक कुमार मौजूद रहे।
चोरी के मोबाइल के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
---Advertisement---

