मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य चिकित्साअधीक्षक तथा साईं हॉस्पिटल के प्रबंधन निदेशक द्वारा विश्व हृदय दिवस पर किया गया पुरस्कृत

By:

On: Thursday, September 30, 2021 1:54 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:29 सितंबर 2021 को विश्व हृदय दिवस* पर *साईं हॉस्पिटल एंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग, सजौर, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र* बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष के 30 छात्र छात्राओं ने जिला संयुक्त चिकित्सालय के मीटिंग हॉल लोढी़ में विश्व हृदय दिवस के पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया, प्रतियोगिता में मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य चिकित्साअधीक्षक, साईं हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ वी सिंह, साईं हॉस्पिटल एंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग की एसोसिएट प्रोफेसर सविथा जीआर इत्यादि पदाधिकारी गण मौजूद थे। पदाधिकारी गण ने उपस्थित समस्त छात्र छात्राओं को विश्व हृदय दिवस के बारे में बताते हुए कहा कि ह्रदय हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है, और हमारे पूरे जीवन काल में यह लगातार कार्य करता रहता है। हृदय को स्वस्थ बनाए रखने के लिए हमें नियमित व्यायाम करना चाहिए और अच्छा खानपान लेना चाहिए। तनाव हमारे हृदय को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता है, इसलिए हमें ज्यादातर यह कोशिश करनी चाहिए कि हम तनाव से मुक्त रहें। इन्होंने अभी बताया कि इस आयोजन की पहल विश्व हृदय संघ के निदेशक ने 1999 में आटोनी बेस दे लुना WHO के साथ मिलकर की थी। इस प्रतियोगिता में *प्रथम स्थान मिस पिंकी अंसारी, द्वितीय स्थान मिस्टर अतुल कुमार, तृतीय स्थान में मिस शिवानी यादव* ने प्राप्त करके कॉलेज का नाम रोशन किया तथा इन तीनों छात्र- छात्राओं को *मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत भी किया गया* तथा वहां उपस्थित सभी छात्र- छात्राओं ने अपने स्पीच से सभी पदाधिकारीगणों का तथा अपने कॉलेज का नाम रोशन किया

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment