एक बाइक पर बैठे 5लोगों को देख ट्रैफिक पुलिस ने जोड़ दिए हाथ

By:

On: Wednesday, September 29, 2021 4:08 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:सड़क सुरक्षा सप्ताह के छठवें दिन यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान दर्जनों वाहनों के ई चालान किए गए। उधर, हाइवे पर एक बाइक पर अपनी पत्नी और तीन बड़े बच्चों को मय सामान ले जाते युवक को देख कर ट्रैफिक पुलिस ने हाथ जोड़ लिए
:यातायात प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि एसपी अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के निर्देश पर बुधवार को अभियान चलाया गया। जिला मुख्यालय स्थित राबर्ट्सगंज नगर के शीतला चौक और धर्मशाला चौक पर हेड कांस्टेबल भोला राम, चंडी होटल पर कांस्टेबल राजेश मौर्य, स्वर्ण जयंती चौक पर हेड कांस्टेबल सतेन्द्र बहादुर सिंह व दिनेश यादव, महिला थाना तिराहा पर राजकुमार भारती के नेतृत्व में दो पहिया वाहनों की जांच की गई। इस दौरान तीन सवारी और बिना हेलमेट चलने वाले बाइक सवारों का ई चालान किया गया। श्री सिंह के अनुसार इसके अलावा फोर व्हीलर वाहनों में सीट बेल्ट व फिटनेस कागज को लेकर जांच की गई। बताया कि चेकिंग के दौरान उरमौरा में बनारस-शक्निगर राजमार्ग पर एक बाइक पर एक व्यक्ति एक बाइक पर बिना हेलमेट के अपने तीन बड़े बच्चों व पत्नी के साथ घरेलू सामान लेकर जाता मिला। उससे हाथ जोड़कर निवेदन किया गया कि अपने साथ-साथ बच्चों की जिंदगी सुरक्षित रखें। कृपा करके इस तरह से पूरा परिवार और सामान लेकर बाइक पर न चलें। उसे चेतावनी दी गई कि अगली बार इस तरह देखा गया तो चालान किया जाएगा। जांच अभियना टीम में हेड कांस्टेबल संतलाल, कांस्टेबल मनीष कुमार ,सुनील कुमार, जमीर आदि मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment