करेंट की चपेट में आने से होमगार्ड की मौत,परिजनों में कोहराम

By:

On: Wednesday, September 29, 2021 3:19 AM

---Advertisement---

होमगार्ड की करेंट लगने से मौत ,छाया मातम।।

घरक एकलौता चिराग था (मनोज कुमार यादव)

दुद्धी।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टेढ़ा गांव में आज अल सुबह एक होमगार्ड अपने घर के पास एलटी लाइन बिजली की तार की चपेट में आ गया जिससे वह अचेतावस्था में होकर गिर पड़ा।परिजनों की नजर जब होमगार्ड पर पड़ी तो कोहराम मच गया और लोग रोने बिलखने लगे।चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी इक्कठे हो गए। आनन फानन में 108 एम्बुलेंस फोन करके अचेतावस्था में होमगार्ड मनोज कुमार यादव पुत्र मोतीचंद उम्र करीब 46 वर्ष निवासी टेढ़ा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया।जहाँ उपस्थित डॉक्टर वी के सिंह ने जांचोपरांत बेसुध होमगार्ड को मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना अस्पताल मेमो के माध्यम से कोतवाली पुलिस को दी गई।कोतवाली पुलिस सूचना मिलते ही अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार होमगार्ड मनोज कुमार यादव पुत्र मोतीचंद निवासी ग्राम टेढ़ा प्रतिदिन की भांति अल सुबह अपने खेत तरफ गए थे कि अचानक बिजली की तार की चपेट में आ गए।मनोज कुमार अपने घर का इकलौता चिराग था।जो काफी मिलनसार व्यक्ति था।गांव में जैसे ही मौत की खबर फैली तो कोहराम मच गया और लोग घटना को लेकर अफसोस जताते हुए परिजनों को ढांढस बांधने में जुटे हुए हैं फिर भी घर का इकलौता चिराग बुझने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment