डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर का विभिन्न शिक्षक संगठनों ने किया विरोध

By:

On: Tuesday, September 28, 2021 2:14 PM

---Advertisement---

– बीएसए को ज्ञापन सौंप बीआरसी पर तैनात प्रशिक्षित कंप्यूटर आपरेटर से डाटा फीडिंग कराने की मांग

सोनभद्र। परिषदीय विद्यालयों के छात्रों का डाटा फीडिंग शिक्षकों द्वारा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से न कराये जाने की मांग को लेकर विभिन्न शिक्षक संगठनों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
शिक्षक नेताओं ने बीएसए को अवगत कराया कि विभागीय अधिकारियों द्वारा परिषदीय विद्यालयों के छात्रों का डाटा फीडिंग शिक्षकों द्वारा डीबीटी के माध्यम से करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया है, जबकि डाटा फीडिंग व कम्प्यूटर संबंधी अन्य कार्य बीआरसी व खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय द्वारा सम्पादित किया जाता है। ऐसे में छात्रों का डाटा फीडिंग कार्य भी उक्त कार्यालय से ही सम्पादित होना चाहिए। बताया कि जनपद के समस्त विकास खंडों के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों व बीआरसी कार्यालयों पर चार से अधिक कम्प्यूटर आपरेटर की नियुक्ति है ऐसे में परिषदीय विद्यालयों के छात्रों का डाटा फीडिंग शिक्षकों द्वारा डीबीटी के माध्यम से कराये जाने की विद्यालय का शिक्षण कार्य बहुत ही प्रभावित होगा। जनपद के अधिकांश शिक्षक छात्रों का डाटा फीडिंग मोबाईल द्वारा कार्य करने में तकनीकी रूप से असमर्थ हैं और विभाग द्वारा किसी भी प्रकार का तकनीकी उपकरण शिक्षकों को उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस मौके पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष योगेश पाण्डेय, उप्र जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ अध्यक्ष रविभूषण सिंह, धीरेन्द्र पति तिवारी, यूटा जिलाध्यक्ष शिवम अग्रवाल, अटेवा जिलाध्यक्ष राजकुमार मौर्या, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक अशोक त्रिपाठी, इंदू प्रकाश सिंह, महिला शिक्षक संघ की संगठन मंत्री कुंजलता त्रिपाठी, आशा भारती, उपाध्यक्ष वैशाली श्रीवास्तव, शिक्षामित्र संगठन के जिलाध्यक्ष वकील अहमद आदि मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment