दुद्धी को जिला बनाए जाने को लेकर अधिवक्ताओं जुलूस निकाला जुलूस ,प्रदर्शन नारेबाजी

By:

On: Saturday, September 25, 2021 2:46 PM

---Advertisement---

सरकार जिले की घोषणा शीघ्र नहीं किया तो आंदोलन तेज किया जाएगा

दुद्धी/सोनभद्र। दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने शनिवार को दोपहर में कचहरी गेट के सामने सिविल बार संघ और दुद्धी बार संघ के अधिवक्ताओं ने जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी किया। उसके बाद सैकड़ों अधिवक्ताओं ने जिला बनाओ की मांग को लेकर जुलूस निकाला जुलूस कचहरी गेट से निकली जो तालाब रोड होते हुए संकट मोचन मंदिर महाकाली रोड होते हुए जमकर नारेबाजी करते हुए जिला बनाए जाने की मांग किया और जिला की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे लोगों के समर्थन में शामिल हो गए बार संघ के पूर्व अध्यक्ष रामलोचन तिवारी ने कहा कि करीब 3 दशक के ऊपर जिले की मांग किया जा रहा है लेकिन सरकार हाथ पर हाथ रख कर बैठा हुआ है सरकार के नुमाइंदे केवल आश्वासन देते हैं और जिला बनाए जाने की घोषणा नहीं करते यह सब दोहरी नीति किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा दुद्धी बार संघ के कैलाश कुमार गुप्ता ने कहा कि लंबे समय से जिला बनाए जाने के लिए किया जा रहा है लेकिन शासन ने अभी तक दुद्धी को जिला बनाए जाने की घोषणा नहीं किया है उन्होंने कहा कि चुनाव में क्षेत्र के लोगों से वादा किया था कि अगर भाजपा की सरकार बनी तो दुद्धी को जिला निश्चित रूप से बना दिया जाएगा लेकिन सरकार के 4 साल के बाद भी सरकार ने जिला बनाए जाने की बात तो दूर रहा संज्ञान भी नहीं लिया जिससे लोगों में नाराजगी धीरे-धीरे अपने चरम पर पहुंच रहा है। कहा कि अगर सरकार शीघ्र जिला घोषित नहीं किया तो संघर्ष समिति के लोग अपना आंदोलन तेज करेंगे जिला बनाओ संघर्ष समिति के महासचिव प्रभु सिंह कुशवाहा ने कहा कि दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग चार दशकों से की जा रही है उसके बावजूद तमाम सरकारें आई और चली गई लेकिन किसी सरकार ने क्षेत्र के बारे में और यहां के समस्याओं के बारे में कोई सुध नहीं लिया केवल चुनाव में वादे करते हैं लेकिन उन समस्याओं का समाधान शासन के द्वारा नहीं किया जाता जिसके चलते आज पूरा क्षेत्र का विकास प्रभावित हो गया है अगर सरकार शीघ्र दुद्धी को जिला नहीं बनाती है तो इसके लिए जोरदार आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद यादव जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि संघर्ष समिति तीन दशक से ऊपर से जिला बनाए जाने की मांग किया जा रहा है उन्होंने कहा कि सरकार दुद्धी तहसील से सबसे ज्यादा रेवेन्यू सरकार को मिलता है उसके बावजूद भी तहसील को अब तक जिला नहीं बनाया गया और नहीं क्षेत्र का समुचित विकास कराया गया है लोग आज भी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे लेकिन क्षेत्र के लोगों का कोई सुनने वाला नहीं है। अगर इसी तरीके से शासन हाथ पर हाथ रख कर बैठी रहेगी । कहा कि काफी लंबे समय से दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग किया जा रहा है। कोई भी सरकार है आज तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया और ना ही क्षेत्र का विकास कराया यहां सब राम भरोसे चल रहा है । कहा कि अगर सरकार शीघ्र दुद्धी को जिला नहीं बनाती है तो क्षेत्र के लोग इस आंदोलन को और तेज करेंगे।
इस मौके सत्यनारायण यादव रामपाल जौहरी , राम जी पांडे ,आनंद कुमार , उदय लाल मौर्या, संतोष कुमार ,राकेश मिश्रा ,प्रदीप कुमार, जवाहरलाल, राहुल राम ,छोटेलाल ,कृष्णदेव अग्रहरि , वीरेंद्र कुमार ,श्रीचंद ,भगवान दास ,प्रेम चंद्र गुप्त, अमरावती देवी ,सूर्यकांत तिवारी ,आशीष गुप्ता ,प्रेमचंद यादव ,राकेश तिवारी , संतोष अरुणोदय जौहरी, संजीव गुप्ता ,जीवन राम चंद्रवंशी, पवन दुबे सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहेl

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment