भारत की संस्कृति विश्व की महानतम संस्कृति:-राजकुमार

By:

On: Saturday, September 25, 2021 2:32 PM

---Advertisement---

बीजपुर:डीएवी पब्लिक स्कूल, रिहंदनगर, में शिक्षक-अभिभावक सभा का आयोजन किया गया।इसकी शुरुआत हिंदुस्तान की सर्वाधिक प्राचीन एवं महत्वपूर्ण परंपरा हवन कार्यक्रम से किया गया। आज के हवन कार्यक्रम के मुख्य यजमान की भूमिका में एन टी पी सी के प्रबंधक, नेफी, मंदिर समिति और भास्कर कल्ब के महासचिव श्री मुकेश कुमार एवं श्रीमती अर्चना दीपा रहे। धर्म शिक्षिका श्रीमती गीता चौबे एवं समता सिंह ने मंत्रोच्चार के द्वारा हवन कार्यक्रम को संपन्न कराया । इसमें अभिभावकों के साथ साथ विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं ने भाग लिया। वैदिक मंत्रों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया ।आज के शिक्षक-अभिभावक सभा की महत्वपूर्ण विशेषता यह रही कि इसमें माताओं ने विशेष रूप से भाग लिया। विद्यालय के प्राचार्य श्री राजकुमार जी ने विशेष रूप से माताओं से अपने बच्चों के पठन-पाठन पर ध्यान देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि भारत का भविष्य आज की कक्षाओं के बैंचों पर बैठा हुआ है। इनको संवारने के लिए माताओं का भरपूर सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने बताया कि भारत की संस्कृति विश्व की महानतम संस्कृति है ।एनटीपीसी के प्रबंधक श्री मुकेश कुमार ने डीएवी विद्यालय के द्वारा दिए जा रहे संस्कार युक्त शिक्षा की सराहना की तथा कहा कि इस क्षेत्र के शैक्षिक विकास में डीएवी का महत्वपूर्ण योगदान है । इस विद्यालय से पढ़ें हुए अनेकानेक छात्र छात्राएं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं ।अंत में प्राचार्य श्री राजकुमार ने एनटीपीसी प्रबंधन से मिल रहे सहयोग एवं प्रोत्साहन की सराहना करते हुए शिक्षक अभिभावक सभा के समापन की घोषणा की तथा सभा में उपस्थित सभी अभिभावकों को धन्यवाद देते हुए अपने बच्चों के साथ विशेष समय देने के लिए आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment