(रवि सिंह / सेराजुल हुदा) दुद्धी सोनभद्र |दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के 30 घंटे के भूख हड़ताल को व्यापार मंडल दुद्धी का मिला समर्थन | जिससे संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों में एक प्रकार से नये ऊर्जा का संचार हो गया | व्यापार मंडल के अध्यक्ष अक्षयवर नाथ व महामंत्री सुरेंद्र गुप्ता के अहवाहन पर दुद्धी कस्बे के सभी दुकानदारों ने आज अपनी-अपनी दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया है जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि, व महासचिव प्रभु सिंह एडवोकेट ने व्यपार मंडल इस निर्णय का स्वागत किया और कहां की जब तक दुद्धी को जिला घोषित नहीं किया था तब तक यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है |
हमारा दुद्धी जिला बनने का मानक पूरा करता है | धरना स्थल रामलीला मंच पर 30 घंटे के भूख हड़ताल पर बैठने वालों में संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि, सचिव प्रभु सिंह एडवोकेट, विष्णु कांत तिवारी, अवध नारायण यादव, शिव शंकर कुशवाहा, उदय लाल मौर्य, राम सागर, शिवकुमार
विश्वकर्मा आदि लोग रहे | इस दौरान वहां मौजूद वक्ताओं ने आंदोलन को सफल बनाने के लिए नगर वासियों के साथ प्रशासनिक अमला को सहयोग करने का अपील की है |
30 घंटे के भूख हड़ताल का व्यापार मंडल को मिला समर्थन,आज रहेगी सभी दुकानें बंद
---Advertisement---

