सोनभद्र:हाथीनाला थाना क्षेत्र के साऊडीह मोड इमलिया चढ़ाई पर सड़क किनारे बृहस्पतिवार की सुबह लगभग चार बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई।मौके पर पहुची हाथीनाला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतू दुद्धी अस्पताल भेज दिया।हाथीनाला एसएसआई राजेश कुमार यादव ने बताया कि शव देखने से लगभग 45 वर्षीय व्यक्ति का लग रहा है।आसपास ग्रामीणों से शिनाख्त के लिए पूछताछ की गई, लोगों ने बताया कि कई दिनों से उक्त व्यक्ति इधर उधर घुम रहा था जो मानसिक रूप से स्वस्थ नही था।ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति सड़क पर सोया था किसी वाहन के चपेट में आने से मौके पर उसकी मौत हो गयी।मृतक व्यक्ति केवल एक पै़ट पहने है।समाचार लिखे जाने तक उक्त मृतक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, सनसनी
---Advertisement---

