मोदी कहानी भारत माता के सच्चे सपूत की प्रदर्शनी का शुभारंभ

By:

On: Thursday, September 23, 2021 2:46 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के 71वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य मे भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान मे तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन रामलीला ग्राउण्ड राबर्ट्सगंज मे किया गया। इसमे प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी जी के बचपन से लेकर अभी तक के जीवन पर आधारित चित्र पर प्रदर्शनी लगायी गयी प्रदर्शनी का शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व सदर विधायक भूपेश चौबे ने किया।
इस मौके पर सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि बचपन से लेकर उनके युवा रुप भाजपा के संगठन महामंत्री के रुप मे गुजरात के लोकप्रिय मुख्यमंत्री तथा आज देश के प्रधानमंत्री के रुप मे जीवन के विभिन्न पक्षों पर आधारित जो प्रदर्शनी लगाई गई है वे सभी वर्गो के लिए अत्यंत अनुकरणीय है, मोदी जी ने प्रधानमंत्री के रुप मे जाति और मजहब पर आधारित पर राजनीति की धुरी बदली है। आज उसमे गांव गरीब किसान नौजवान और महिलाएं है हम सबके लिए यह गौरव की बात है कि देश के प्रधानमंत्री के रुप मे नरेन्द्र भाई मोदी का हमे नेतृत्व मिला है।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि आजाद भारत मे अनेक नेता हुए पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी पिछले 20वर्षाें से पहले गुजरात के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हुए आज देश के प्रधानमंत्री के रुप मे अपना सफल नेतृत्व दे रहे है। माननीय प्रधानमंत्री जी ने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा मे समर्पित कर दिया है इसके उपलक्ष्य मे हम उनके जन्मदिन पर 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सेवा व समर्पण उत्सव मना रहे है। हमे पूरा विश्वास है कि उनका जीवन आज के युवाओं को प्रेरणा देगा और उनका मार्गदर्शन करेगा।
प्रदर्शनी मे मुख्यरुप से रामलखन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा गोविन्द यादव, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा/ब्लाॅक प्रमुख राबर्ट्सगंज अजीत रावत, नगवां ब्लाॅक प्रमुख आलोक सिंह, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्य, रंजना सिंह, जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, जीत सिंह खरवार, कार्यक्रम संयोजक कमलेश चौबे, जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिलीप चौबे, रविन्द्र केशरी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दानिश खां, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, मण्डल अध्यक्ष बलराम सोनी, राकेश केशरी, अरुण पाण्डेय, सुनील जायसवाल, राघो सिंह राहुल, मंजू गिरी, गुडिया तिवारी, संगिता पाठक, सोनी रावत सहित सैकडों कार्यकर्ता नवभारत मोदी मेला में उपस्थित रहे।प्रदर्शनी का संचालन भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष/ कार्यक्रम संयोजक कमलेश चौबे ने किया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment