पिकअप-रोडबेज बस की आमने-सामने भिड़ंत,आधा दर्जन घायल

By:

On: Thursday, September 23, 2021 2:11 PM

---Advertisement---

म्योरपुर।गुरुवार को बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर थाना क्षेत्र म्योरपुर के देवरी गांव में मौर्या ढाबा के समीप रोडवेज बस व पिकअप की जोरदार भिड़त हो गई।हादसे में पिकअप चालक व बस में सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।सूचना पर पहुंची डायल 112 ने गंभीर रुप से घायल पिकअप चालक रामदेव(30वर्ष)पुत्र शिवसरन निवासी आसनडीह व रोडबेज बस पर सवार महिला धनवंती देवी(64वर्ष)पत्नी रंजीत पनिका निवासी पुनर्वास बीजपुर को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया जहां मौजूद चिकित्सक डा० दिनेश चतुर्वेदी ने पिकअप चालक की हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।वहीं बस पर सवार करीब आधा दर्जन लोग भी घायल हो गए जिन्हे हल्की-फुल्की चोटे आई हैं।
बताया गया कि पिकअप चालक मंडी से वापस आसनडीह जा रहा था कि देवरी गांव में मौर्या ढाबा के समीप बीजपुर की ओर से आ रही रोडबेज बस से आमने सामने की टक्कर हो गई।ॉ

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment