अपडेट:हवाई पट्टी के डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत,एक गंभीर

By:

On: Wednesday, September 22, 2021 9:58 AM

---Advertisement---

म्योरपुर।थाना क्षेत्र म्योरपुर के स्थानीय कस्बे में हवाई पट्टी पर बुधवार को बाइक की रेस लगा रहे बाइक सवार दो युवक हवाई पट्टी के डिवाइडर से टकराकर गए।हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए अन्यत्र के लिए रेफर कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार हरहोरी निवासी नागेंद्र 24 वर्ष पुत्र छोटई लाल व भगवान दास 25 वर्ष पुत्र कन्हाई एक बाइक पर सवार होकर बुधवार को म्योरपुर हवाई पट्टी में रेस लगा रहे थे जहां बाइक की स्पीड ज्यादा होने से हवाई पट्टी में बने डिवाइडर से टकरा गए।टक्कर इतनी तेज थी एक युवक दस फीट हवा मे उपर उछलकर 10 फीटकी दीवार के उपर जा गिरा।घटना के बाद लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई।ग्रामीणों की मदद से दोनों को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया जहा उपस्थित चिकित्सकों ने नागेंद्र को मृत लाया घोषित कर दिया।वहीं प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल भगवान दास को अन्यत्र के लिए रेफर कर दिया।सूचना पर पहुंची म्योरपुर पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment