विश्व हिंदू परिषद की विभाग स्तरीय बैठक सर्किट हाउस में सम्पन्न हुयी

By:

On: Tuesday, September 21, 2021 1:46 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:विश्व हिंदू परिषद की विभाग स्तरीय बैठक सर्किट हाउस में सम्पन्न हुयी। बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री विश्वहिन्दू परिषद पूर्वी उत्तरप्रदेश व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गजेंद्र जी ने भगवान श्री राम प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का सुभारम्भ किया। बैठक के प्रथम सत्र में कार्यकर्ताओ से परिचय प्राप्त करते हुए। अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक जाना साथ ही समाजिक जीवन के कार्य व्यवहार में आने वाले व्यवसाय में हिन्दू समाज स्वावलंबी हो इस पर कार्य करने की बात कही।
बैठक के दूसरे सत्र में धार्मिक पुंज के अंर्तगत आने वाले कार्य धर्माचार्य व मठ मंदिर पर प्रकाश डालते हुए धार्मिक यात्रा में सहभागिता हो इस पर हिन्दू समाज की अग्रणी भूमिका हो ऐसा कार्य ऐसा कार्य होना चाहिए तीसरे सत्र में सामाजिक पुंज पर चर्चा करते हुए धर्मांतरण गौतस्करी आदि तमाम तरह के जेहाद को रोकने के लिए कार्यकर्ताओ को सजग रहने के साथ ही संगठन की समीक्षा की और संगठन विस्तार करने को कहा।
बैठक में बजरंगदल के काशी प्रान्त संयोजक सत्यप्रताप सिंह ने लैंड जेहाद पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हिन्दू महिलाओं से शादी कर लैंड जेहाद को बल दिया जा रहा है कार्यकर्ता सजग रहे तो इसको रोका जा सकता है। बैठक में विश्वहिन्दू परिषद के विभाग संगठन मंत्री सतीश जी जिलाध्यक्ष चंद्र भान राय, गोपाल सिंह जिलामंत्री अवधेश चौबे वीरेंद्र सोनी ज्ञानेंद्र शरण राय सहित विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल के जिले व विभाग के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विश्वहिन्दू परिषद सोनभद्र

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment