सोनभद्र:बीजपुर थाना क्षेत्र के नेमना गांव में सोमवार की सुबह गांव के बाहर की ओर से पेड़ से लटकता हुआ गांव निवासी 18 वर्षीय सिद्धनाथ पुत्र गोपाल दास का शव मिला। वह रविवार की शाम से घर से निकला था। पुलिस के अनुसार घर में किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद वह घर से चला गया था।नेमना गांव में सिद्धनाथ का शव पलाश के पेड़ से लटका हुआ उसके पिता गोपालदास ने देखा। प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह ने बताया कि बेटे का शव देखने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। गांव में पहुंची पुलिस को पूछताछ में गोपालदास ने बताया कि रविवार की शाम को घर में मामूली कहासुनी हो गई थी। उसके बाद सिद्धनाथ घर से बाहर निकल गया। देर शाम तक जब वह नहीं आया तो आसपास उसकी तलाश की गई। लेकिन, कुछ पता नहीं चला। बताया कि सोमवार की सुबह एक बार फिर उसकी तलाश में निकले तो सुबह लगभग 10 बजे घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित पलाश के पेड़ पर गमछे के सहारे उसका शव लटकता देखा। थाना प्रभारी के अनुसार मृतक के पिता ने दी तहरीर में उक्त घटनाक्रम का जिक्र किया है। शव के पीएम के लिए भेज दिया गया
पेड़ से लटका मिला युवक का शव,सनसनी
---Advertisement---

