सोनभद्र।१९ सितंबर २१।आज लोढ़ी स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान सोनभद्र जनपद के प्रभारी मंत्री डाॅ.सतीश चंन्द्र दुबे जी से मिलकर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र अध्यक्ष सुधाकर मिश्र एडवोकेट एवं अतुल प्रताप सिंह एडवोकेट महामंत्री ने ज्ञापन देते हुए बताया कि ३२साल के लगभग जिला बने हो गया लेकिन आजतक न जनपद न्यायालय भवन को जमीन आबंटित हुईं न ही निर्माण हुआ,अभी भी सदर तहसील प्रांगण में चल रहा है, करोड़ों रुपये का निर्माण भी हो चुका है, इसलिए अब यदि जमीन नहीं मिलती है तो तहसील परिसर में ही जहां है वहीं बहुखंडी भवन बने, क्योंकि जिला प्रशासन इस बात पर गंभीर नहीं है, प्रभारी मंत्री जी ने तत्काल जिलाधिकारी सोनभद्र से शीघ्र जनपद न्यायालय भवन हेतु जमीन आबंटन के विवाद का निपटारा कराकर प्रस्तावित स्थल पर शीघ्र कार्यवाही करें व गिर रहे वादकारी भवन जो डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन भवन के पीछे स्थित है के भी शीघ्र निर्माण कराने की बात भी रखी गयी कि वह कभी भी गिर सकता है।प्रेस वार्ता में भी इस मुद्दे को प्रश्न काल में उठाया गया। उन्होंने आश्वासन दिया व जिलाधिकारी महोदय सोनभद्र से त्वरित कार्यवाही करने के लिए भी कहा।
जनपद सोनभद्र प्रभारी मंत्री को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का जनपद न्यायालय भवन निर्माण हेतु ज्ञापन
---Advertisement---

