कोन पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा,पांच मोटरसाइकिल के साथ तीन शातिर चोर गिरफ्तार

By:

On: Saturday, September 18, 2021 11:37 AM

---Advertisement---

(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)कोन। स्थानीय पुलिस ने बीते शुक्रवार को तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर वाहन चोरी का खुलासा किया है वाहन चोरों के पास से पांच मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है वही वाहन चोरो के खिलाफ कार्यवाई कर पुलिस ने उन्हें न्यायालय पेश किया है।प्रभारी निरीक्षक रामनारायन राम ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को टीम बनाकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था जिसके दौरान संदिग्धों की चेकिंग व उनसे पूछताछ की जा रही थी उसी दौरान वाहन चोरी करने वाले और वाहन चुराकर बेचने वाले तीन शातिरो को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से पांच मोटरसाइकिल भी बरामद किए गए है वाहन चोर छब्बीस वर्षीय सद्दाम अंसारी पुत्र सुभान अंसारी झारखंड राज्य के मेराल थाना अंतर्गत टोला दिलबोध,पच्चीस वर्षीय अमित विश्वकर्मा उर्फ सुजिया उर्फ शिवकुमार पुत्र कमलेश विश्वकर्मा भलुआ टोला आरा मिल के पास ओबरा व पच्चीस वर्षीय नरेंद्र भारती पुत्र स्व.जगरनाथ बिल्ली मारकुंडी ओबरा के निवासी है।प्रभारी निरीक्षक ने आगे बताया कि बरामद किए गए पांच मोटरसाइकिल में से बीते दिनों कोन क्षेत्र से चोरी हुई दो मोटरसाइकिल और एक वाहन ओबरा की है शेष दो वाहनों के वाहन स्वामियों का पता लगाने के लिए सभी थानों व प्रभारी डी सी आर बी को अवगत करा दिया गया है साथ ही तीनो शातिर चोरो के खिलाफ कार्यवाई करते हुए न्यायालय पेश किया गया है वही गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक के अलावा उप निरीक्षक राजेश मौर्य,हेड कांस्टेबल रुद्रकांत यादव,अजमल सुलतान,रमेश चंद यादव, प्रवीण कुमार,जय प्रकाश चौबे शामिल रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment