निर्बल असहाय वृद्धा के आवास की रकम की बीसी संचालक द्वारा उड़ाए जाने का आरोप

By:

On: Friday, September 17, 2021 1:39 AM

---Advertisement---

मामला स्थानीय क़स्बा के वार्ड नं 10 निवासी राजपति देवी के आवास के तीसरी क़िस्त के गबन का

पीड़िता ने स्टेट बैंक प्रबंधक समेत कोतवाली पुलिस से लगाई मदद की गुहार

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र| स्थानीय क़स्बे में संचालित एक स्टेट बैंक के बीसी संचालक द्वारा एक वृद्धा महिला के खाते से 50 हजार रुपये गबन का मामला प्रकाश में आया है ,स्थानीय कस्बा के अधिवक्ता पीयूष कुमार अग्रहरि द्वारा उक्त मामले को लेकर क़स्बे की वार्ड नं 10 निवासिनी राजपति देवी पत्नी रामचंद्र पनिका स्टेट बैंक के प्रबंधक समेत कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र दिलवाते हुए न्याय की गुहार पीड़िता के द्वारा लगाई है| पीड़िता ने दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि अपने घर के समीप स्टेट बैंक के रामनगर ग्राहक सेवा केंद्र पर एक बार आवास की तीसरी क़िस्त आने के बावत खाते में पैसा चेक करवाने के बहाने उक्त बीसी संचालक अंगूठा लगवाकर उसके खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए ,हम वृद्धा को जानकारी तब हुई जब अधूरे नगरीय प्रधानमंत्री आवास की जांच में जेई व विभागीय अधिकारी व नगर पंचायत के कर्मचारी साथ मे आये ,उन्होंने बताया कि आपकी तीसरी क़िस्त आ गयी है तो आवास क्यों नहीं बनवा रही , जबकि हमने आवास की तीसरी क़िस्त निकाली ही नहीं है|पीड़िता ने बताया कि स्टेट बैंक में उसका खाता है जिसकी संख्या 349011619414 है और प्रार्थनी अपने घर के समीप चीरखाना के पास स्थित स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र पर पैसे का आदान प्रदान करती है|और इसी दरमियान बीसी संचालक ने धोखे से 50 हजार रुपये खाते से निकाल लिए| प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने फरियाद लगाने आये वृद्ध दंपति के साथ उक्त बीसी केंद्र पर पहुँचे और गहनता से लेनदेन खाता बही रजिस्टर जांच कर कई त्रुटियां देखकर नाराज होते हुए संचालक से पूछताछ की उन्होंने बीसी संचालक को सख्त लहजे में समझाया कि पीड़िता के गबन के पैसे जल्द से जल्द वापस कर दे नहीं तो वे कानूनी कार्रवाई करने को मजबूर होंगे | उन्होंने केंद्र पर सीसीटीबी कैमरा ना लगे होने पर भी कड़ी नाराजगी जताई | कहा कि गबन किये रकम को वापस कर दे नहीं मजबूरन कानूनी कार्रवाई करनी पड़ेगा|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment