घोरावल(पी डी)सोनभद्र:क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर जहरीला पदार्थ निगलने से दो लोग अचेत हो गए।मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रामपाल 50 वर्ष पुत्र जगजीत निवासी नौगढ़वा तथा पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिला थाना गढ़वा के केवटली गाँव की देवकी 35 वर्ष पत्नी रामनरायन को अचेता अवस्था में में गुरुवार की देर शाम एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति गम्भीर देख प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
जहरीला पदार्थ निगलने से दो लोग अचेत,रेफर
---Advertisement---

