(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)कोन।स्थानीय थानां क्षेत्र के ग्राम पंचायत खेतकटवा के टोला लोहबे में बुधवार की रात करंट से झुलसकर एक किसान की मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार कोन निवासी साठ वर्षीय राजकिशोर पटेल व उनकी पत्नी दोनों बुधवार की शाम अपने खेत पर धान की फसल देखने गए थे वही उनकी पत्नी फसल को देखने के बाद घास लेकर घर वापस चली आई और राजकिशोर खेत घूमते रहे वही राजकिशोर देर रात आठ बजे तक घर वापस नही पहुंचे तो उनका बड़ा लड़का पता लगाने लगा और वह खेत पर पहुंच गया जहा अपने पिता को धान की फसल लगे पानी से भरे खेत में देखा वहीं पानी में बिजली की नंगी एलटी तार भी गिरी थी जब शेर सिंह अपने पिता को उठाने का प्रयास करने लगा तो देखा की उसके पिता बुरी तरह से झुलस गए है और उनकी मौत हो चुकी है वही शेर सिंह ने स्थानीय लोगो की मदद से अपने पिता के शव को अपने घर कोन लाया और घटना की जानकारी कोन थाने में दी वही घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।
KONE:: करंट से झुलसकर किसान की मौत
---Advertisement---

