*मारकुंडी मे सपा युवजन सभा की बैठक मे दर्जनों युवाओ ने सपा की सदस्या ग्रहण की।

By:

On: Friday, September 10, 2021 1:27 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:मिशन 2022 के तहत समाजवादी युवजन सभा द्वारा “चलो गांव की ओर” कार्यक्रम के तहत शुक्रवार की दोपहर समाजवादी युवजन का मारकुंडी मे कार्यकर्ताओं का बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता युवजन सभा के जिलाध्यक्ष बबलू धांगर ने करते हुए कहा की वर्तमान सरकार में बढ़ रहे भ्रष्टाचार व महंगाई से जनता पुरी तरह से त्रस्त है, बीजेपी सरकार मे युवाओ का भविष्य सुरक्षित नही है।इस सरकार में युवाओ,बेरोज़गारो, किसानो का हित सुरक्षित नही है। उत्तर प्रदेश की जनता का हित सिर्फ समाजवादी पार्टी की सरकार मे सुरक्षित है। कार्यकताओ से अपील की आप लोग समाजवादी की सरकार बनाने के लिए मिशन 2022 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए गांव-गांव मे जाकर सपा के नीतियों का प्रसार -प्रचार करें अखिलेश यादव की सरकार बनने पर नौजवानों, किसानों,बेरोजगारों,व्यापरियों एव गरीबों का हित के लिए कार्य करती है।इस अवसर मारकुडी के दर्जनो युवाओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।अवसर पर वरिष्ठ अतिथि के रूप मे जिला महासचिव रमेश यादव, जिला सचिव मोहम्मद काजिम खान, व्यापार सभा जिला सचिव संदीप अग्रहरि, जितेंद्र बियार, बसंत कोल,अवधेश कोल,राहुल यादव,अमरनाथ यादव आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment