लिपिकवर्गीय कर्मचारियों ने श्रुति लेखन प्रतियोगिता में किया प्रतिभाग

By:

On: Thursday, September 9, 2021 2:39 PM

---Advertisement---

विजयी प्रतिभागियों को 14 सितंबर को किया जाएगा सम्मानित
– जनपद न्यायालय सोनभद्र की ओर से हुआ आयोजन

सोनभद की ओर से चलाए जा रहे हिंदी सप्ताह के दूसरे दिन वृहस्पतिवार को लिपिकवर्गीय कर्मचारियों की श्रुति लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बढ़चढ़ कर कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। 14 सितंबर को विजयी प्रतिभागियों को जनपद न्यायाधीश पुरस्कृत करेंगे।
बता दें कि हिंदी सप्ताह के पहले दिन बुधवार को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की श्रुति लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया था। दूसरे दिन वृहस्पतिवार को लिपिकवर्गीय कर्मचारियों की श्रुति लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। डॉक्टर अनुराग श्रीवास्तव, डॉक्टर नन्दकिशोर सिंह, मोहम्मद सऊद खां, अभिषेक कुमार कुशवाहा, अविनाश गौतम, विकास कुमार यादव, मुहम्मद सुहेल, शुभम श्रीवास्तव, सुमित कुमार गौतम, शशांक शेखर शुक्ला, रामविलास शर्मा, अश्वनी कुमार व जान्हवी प्रसाद शर्मा ने प्रतिभाग किया। अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश सत्यजीत पाठक ने वाचन एवं संचालन अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय राहुल मिश्रा ने किया। आयोजन के विशिष्ट अतिथि अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट खलिकुज्ज्मा रहे। प्रभारी अधिकारी प्रशासन/ प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार पांडेय ने लिपिकवर्गीय कर्मचारियों को प्रतिभाग करने पर साधुवाद देते हुए कहा कि 14 सितंबर को विजयी प्रतिभागियों को जनपद न्यायाधीश रजत सिंह जैन पुरस्कृत करेंगे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment