पूर्व मंत्री ने जोरुखाड़ में जनचौपाल लगा कर, ग्रामीणों के सुना समस्या

By:

On: Tuesday, September 7, 2021 2:54 PM

---Advertisement---

महगाई को लेकर सपाइयों ने सरकार पर जम के साधा निशाना

सरकार के नियत में खोट- विजय सिंह गोड़

सरकार ने जानबूझकर जनता के लिए पैदा किया है समस्या- पूर्व मंत्री

विंढमगंज।सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर सपाइयों ने आज जोरुखाड़ में किया जनजागरण कार्यक्रम कर लोगो के सुने समस्या और सपा के योजनाओं को बताया पूर्व मंत्री ने संबोधन करते हुए कहा कि बर्तमान सरकार जानबूझकर कर गरीबो और किसानों के लिए समस्या पैदा किया है ,सरकार के जनता के प्रति नियत खराब कर दिया है।भाजपा सरकार ने महंगाई से कमर तोड़ दिया हैं जिससे सभी लोगो को भारी समस्या से जूझना पड़ रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की कोई गलती नही है सब गलती जनता की है जो भाजपा को वोट दे दिया । इस लिए कोई कुछ नही बोल पा रहा हैं वही सपा के अन्य नेताओं ने समाजवादी पार्टी के लिए वोट भी मांगे। विधानसभा महासचिव हरिहर यादव ने बताया कि यह जनजागरण कार्यक्रम सभी गांवों में होना है जो 15 सितम्बर तक होना है।वही समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि हम लोग सभी को एक समान निगाह से देखने का काम करते हैं इस लिए सभी लोग युद्ध स्तर पर सपा में आइये और मिलजुलकर समाजवादी पार्टी का सरकार बनाये और अपना हक पाये। इस मौके पर विधानसभा महा सचिव हरिहर यादव,युजन सभा के विधानसभा अध्यक्ष व फुलवार प्रधान दिनेश यादव, कल्लामुदिन सिद्दीकी, मुजीब अहमद,शम्भू नेता,सुशील यादव,अरुण यादव, विजय यादव,भगवान दास गोड़, श्रवण भारती, पुत्तू कन्नौजिया,रामकुमार यादव,कामेश्वर गुप्ता,तपेश्वर यादव,सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment