5 सितंबर शिक्षक दिवस Teacher’s Day 2021 के अवसर पर पर्यावरण को बचाने के लिए लिया अनोखा संकल्प

By:

On: Sunday, September 5, 2021 2:36 PM

---Advertisement---

प्रकृति के साथ-साथ गांव बचाने की शिक्षा दे रहे शिक्षक

सोनभद्र। भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्णन की जयंती 5 सितंबर शिक्षक दिवस Teacher’s Day 2021 के अवसर पर पर्यावरण को बचाने के लिए गुरु दक्षिणा के रूप में पौधे लगाने का संकल्प शिक्षकों ने लिया।
प्राथमिक विद्यालय चेरोबस्ती में बच्चों व शिक्षकों ने पूर्व राष्ट्रपति के चित्र पर माल्यार्पण किया।प्राथमिक विद्यालय चेरोबस्ती के शिक्षक गांव में जा-जाकर गरीब बच्चों को शिक्षित करने के साथ स्टूडेंट्स को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किए। शिक्षकों ने अब एक नई मुहिम शुरूआत की है। इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों को मिठाई बाटी। बच्चों ने भी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दिया। इस दौरान खेलकूद व डांस प्रतियोगिता का आयोजन बच्चों ने किया। इस मौके पर प्रधाध्यापिका जरीना बानो, सहायक अध्यापक वर्षा वर्मा, श्वेता सिंह आदि बच्चे मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment