चोपन(अशोक मद्देशिया) सोनभद्र- रविवार को खान अधिकारी जे. पी. द्विवेदी अपने दल बल के साथ अचानक चोपन में रेलवे के द्वारा कराये जा रहे भवनों के निर्माण स्थल पर पहुँच गये और वहाँ पर अवैध तरीके से किये गये बालू के भंडारण को देख दंग रह गये जिसके बाद खान अधिकारी ने अपने मातहतों को भंडारण कर रखे गये बालू को फिते से नपवाया साथ ही मौके पर मौजूद ठेकेदारो के आदमियों से निर्माण में उपयोग किये जा रहे बालू के कागजात की मांग की जिसके बाद वहाँ हड़कंप की स्थिति बन गई जिसके बाद खनन अधिकारी ने अपने अधिनस्थो से कहा कि जो भी रेलवे के ठेकेदार कार्य कर रहे हैं उनसे उपयोग किये जा रहे बालू के कागजात प्राप्त कर जांच करें कि जो बालू का भारी पैमाने पर भंडारण किया गया है उसका कागजात है अथवा नही | वहीं निरिक्षण के दौरान पूछे जाने पर खनन अधिकारी ने कहा कि लगातार शिकायत मिल रही थी कि चोपन में विगत काफी दिनों से रेलवे के द्वारा कई जगहों पर भवनों का निर्माण किया जा रहा है जिसमें रेलवे के ठेकेदारो द्वारा सोननदी से अवैध तरीके से बालू खनन कर निर्माण कार्य में उपयोग किया जा रहा है इसी के परिप्रेक्ष्य में जांच की जा रही है आगे पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अगर भंडारण किये गए बालू के कागजात नहीं दिखाया गया तो विधिसम्मत कार्यवाही की जायेगी और अवैध खनन परिवहन किसी भी किमत पर छम्य नहीं है जांच की जा रही है वहीं मौके पर कोई भी रेलवे का ठेकेदार नहीं मिला | गौरतलब है कि पूर्व मध्य रेलवे द्वारा चोपन में भारी पैमाने पर निर्माण कार्य करवाया जा रहा है जिसमें विभिन्न जगहों पर भवनों का निर्माण किया जा रहा है जो कि कुछ पूर्ण हो चुके हैं और कुछ पर काम हो रहा है इधर जब से प्रदेश में योगी सरकार बनी है तब से जनपद सोनभद्र में बालू खनन पूरी तरह से बंद है ऐसे में रेलवे के ठेकेदारो द्वारा सोननदी से अवैध तरीके से बालू खनन कर राजस्व को भारी छति पहुचाते हुए कार्य किया जा रहा है लोगों द्वारा शिकायत करने पर रविवार को खनन विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण करते हुए कई जगहों पर कराये जा निर्माण कार्य को देखा जहाँ भारी पैमाने पर बालू का भंडारण किया गया था वहीं खनन विभाग के औचक निरीक्षण से रेलवे के ठेकेदारो में हड़कंप मच गया सुचना लगते ही सभी ठेकेदार भूमिगत हो गये|
रेलवे के द्वारा कराये जा रहे भवन निर्माण में अवैध बालू भंडारण पर खनन विभाग ने मारा छापा
---Advertisement---

