(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)कोन।स्थानीय बस स्टैंड पर रविवार की सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे गाड़ी की नई चेचिस की चपेट में आने से साठ वर्षीय बुजुर्ग की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार झारखंड राज्य के गढवा जिला के बजरमरवा निवासी साठ वर्षीय राम रक्षा साह पुत्र लुधुप साह अपने घर से कोन में लगने वाला साप्ताहिक बाजार आया था वही बस स्टैंड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के पास विंढमगंज की तरफ से आ रही नई चेचिस की चपेट में आ गया जिससे उसकी दबकर मौके पर ही मौत हो गई स्थानीय लोगो ने घटना की जानकारी पुलिस को दी वहीं घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को
कब्जे में लेते हुए आवश्यक करवाई में जुटी साथ ही गाड़ी व ड्राइवर को थाने ले गई। वही प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो नई चेसिस के पिछले हिस्से में बुजुर्ग का पैर फस गया और घसीटने लगा जिस पर लोगो ने ड्राइवर को आवाज दिया लेकिन ड्राइवर उनकी बातो को समझ नही पाया और गाड़ी को रोकते हुए पुनः गाड़ी पीछे कर दिया जिस पर गाड़ी बुजुर्ग के सिर पर पूरी तरह से चढ़ गया और घटना स्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी।
KONE:: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत
---Advertisement---

