बीजपुर(सोनभद्र):रविवार की सुबह घर के बेडरुम में युवती का फंखे से लटकता शव पाए जाने से सनसनी फैल गयी जानकारी के अनुसार बीजपुर बाजार निवासी 21 वर्षीय नेहा गुप्ता पुत्री ओमप्रकाश गुप्ता शनिवार की रात अपने कमरे में सोने गयी थी सुबह जब परिजन उसके कमरे में उसे जगाने गए तो उसको बेड सीट के सहारे पंखे से लटकता देख दंग रह गए घर मे कोहराम मच गया आनन फानन में उसे नीचे उतार रिहंद चिकित्सालय ले जाया गया जहां डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया मौत की खबर सुन परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।खबर आग की तरह फैलते ही स्थानीय व्यवसायियो ने अपनी अपनी दुकानें बंद कर शोक प्रकट किया वही डीएवी विद्यालय में भी शोक की लहर दौड़ गयी गौरतलब हो कि विगत 2019 में उक्त युवती ने डीएवी विद्यालय से कक्षा 12 पास की थी।मृदुभाषी व सुशील नेहा के असमय जाना किसी को हजम नही हो पा रहा था परिजनों के रुंधन विलाप को देख उपस्थित ग्रामीणों के आखो से भी पानी छलक रहा था।स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद अंत्यपरीक्षण के लिए दुद्धी सामुदायिक केंद्र भेज दिया व अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी।प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
युवती ने पंखे के सहारे फाँसी से लटक कर दी जान
---Advertisement---

