फोटो कॉपी वाले दुकानदार के पास मिला 5लाख कीमत का हेरोइन,तस्कर गिरफ्तार

By:

On: Friday, September 3, 2021 4:10 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:सदर कोतवाली क्षेत्र में  स्थित राम सरोवर के पास शुक्रवार को घेराबंदी कर पुलिस ने एक युवक को 55 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामद हेरोइन की कीमत करीब साढ़े पांच लाख रुपये आकी गई है।
शुक्रवार को मुखबिर से सीओ राजकुमार तिवारी को सूचना मिली कि राबर्ट्सगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के
अबेडकर नगर में एक हेरोइन तस्कर भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ लेकर किसी इंतजार कर रहा है। सीओ के निर्देश पर फोर्स के साथ प्रभारी कोतवाल विद्यासगार, एएसआई ऐश खां, कस्बा चौकी इंचार्ज संजय सिंह, स्वाट टीम प्रभारी अमित तिवारी और एसओजी प्रभारी श्याम बहादुर यादव अलग-अलग तस्कर की तलाश में जुट गए। राम सरोवर के पास चौकी इंचार्ज ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ कर तलाशी ली तो उसके पास से हेरोइन मिली। क्षेत्राधिकारी राजकुमार तिवारी ने बताया कि पकड़े गए राबर्ट्सगंज के आंबेडकर नगर पन्नूगंज मार्ग निवासी विमल के पास से करीब साढ़े पांच लाख की 55 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर चालान कर दिया गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment