बीजपुर | विगत दिनों श्री कृष्णजन्माष्टमी का त्यौहार धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया थाना बीजपुर परिसर में भी जन्माष्टमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया लेकिन सजी स्टेज पर पुलिस कर्मियों ने अश्लील गानों की धुन पर शराब के नशे में जम कर उत्पात मचाया संभ्रांतजनो की माने तो ऐसा बीजपुर थाना परिसर में पहले कभी नही हुआ। जनचर्चा पर गौरकरें तो जब पुलिस वाले ही कबाड़ चोरो , आवारा , लफंगों के साथ स्टेज पर ठुमके लगाएंगे तो क्षेत्र की सुरक्षा कैसे होगी और इलाके के अमन चैन में खलन तो पड़ेगा ही। बताया जाता है रात 12 बजे तक तो मंदिर परिसर में सब कुछ सामान्य था लेकिन जैसे ही लोग आपने अपने घरों को गए तो फिर शुरू हुआ भोजपुरी गीत पर डांस का सिलसिला। जिसमे कमरिया करें लपालप, लॉलीपॉप लागेलू पर थाने के कारखास सहित चार पांच सिपाहियों ने जम कर डांस किया। श्री कृष्ण जन्म उत्सव के अवसर पर भजन कीर्तन की जगह अश्लील गानों पर डांस मंगलवार की सुबह से तब चर्चा में आया जब किसी ने डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया थाना प्रभारी निरीक्षक डी एन सिंह ने बताया कि इस अश्लील गाने पर डांस करने के मामले में आठ से 9 लोग संलिप्त है मैंने उच्च अधिकारियों को संस्तुति की रिपोर्ट भेज दी है जल्द ही कार्रवाई जाएगी
सिपाहियों द्वारा अश्लील गाने पर डांस की रिपोर्ट प्रभारी निरीक्षक बीजपुर उच्च अधिकारियों को प्रेषित की
---Advertisement---

