सिपाहियों ने बाहरी लोगों के साथ मिलकर हेड कांस्टेबल केवला प्रसाद की पिटाई

By:

On: Friday, September 3, 2021 6:05 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में स्थित रायपुर थाना क्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित सरईगढ़ पुलिस चौकी में बुधवार की रात सिपाहियों ने बाहरी लोगों के साथ मिलकर हेड कांस्टेबल केवला प्रसाद की पिटाई कर दी। इससे केवला प्रसाद के सिर और शरीर में चोट आई है। पीड़ित हेड कांस्टेबल ने मामले की शिकायत रायपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक से किया है। बृहस्पतिवार को केवला प्रसाद पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने पहुंचे थे, लेकिन लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। हेड कांस्टेबल केवला प्रसाद का आरोप है कि सरईगढ़ पुलिस चौकी में बुधवार की रात दो सिपाही कुछ बाहरी लोगों के साथ बैठकर बकरा खा रहे थे। इस दौरान हेड कांस्टेबल केवला प्रसाद वहां पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर उन्होंने आपत्ति जताई।

केवला प्रसाद का आरोप है कि जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि दो सिपाही कुछ बाहरी लोगों के साथ बैठकर मीट खा रहे हैं। इस पर उन्होंने यह कह कर ऐसा करने से मना किया कि यह नक्सल प्रभावित चौकी है, यहां इतनी रात तक बकरा खाना अच्छा नहीं है। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। फिर सिपाहियों और उनके साथ बैठे बाहरी लोगों ने मिलकर चौकी परिसर में ही हेड कांस्टेबल केवला प्रसाद की बेरहमी से पिटाई कर दी। रात में ही हेड कांस्टेबल ने मामले की सूचना रायपुर के प्रभारी निरीक्षक को दिया। हालांकि दूसरे पक्ष के सिपाही से इस संबंध में वार्ता नही हो सकी, जिससे उसका पक्ष नही मिल सका। उधर चौकी प्रभारी बजरंग बली चौबे का कहना था कि वे अवकाश पर हैं। उन्हें घटना की जानकारी नही है। उधर प्रभारी निरीक्षक रायपुर थाना विश्व ज्योति राय ने बताया कि दो सिपाही आपस मे लड़े हैं। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। अब उच्चाधिकारी मौके पर आकर जांच करेंगे उसके बाद ही कोई कार्रवाई होगी।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment