संदिग्ध परिस्थितियों में एनटीपीसी रिहंद प्लांट के अंदर युवक की मौत, हड़कंप

By:

On: Thursday, September 2, 2021 4:26 AM

---Advertisement---

हत्या या आत्म हत्या, जांच में जुटी पुलिस ।।

बीजपुर ( सोनभद्र ) स्थानीय एनटीपीसी रिहंद परियोजना संयंत्र के टावर नंबर 6 के पास केबिन में बुधवार की देर रात्रि एक युवक का शव लटकता हुआ मिलने से सनसनी मच गई । आनन-फानन में मौके पर पहुंचे परियोजना के अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक गोपाल दास पुत्र विष्णु कांति निवासी डूमरचुआं, जरहां, बीजपुर परियोजना ( संयंत्र ) परिसर स्थित छह नंबर टावर के पास रेलवे फाटक पर केबिन ब्वॉय के तौर पर संविदा पर कार्यरत था । बुधवार को रात्रि में वह घर से खा पीकर रात्रि ड्यूटी के लिए गया बुधवार को उसकी ड्यूटी प्लांट के अंदर खैरी गांव के समीप छह नंबर टावर के पास रेलवे फाटक पर थी गुरुवार की भोर में किसी ने उसका शव केबिन में लटकता हुआ देखा तो पूरे प्लांट में हड़कंप मच गया ।।
बताया जाता है कि मृतक डोड़हर में अपनी टेंट की दुकान चलाता था, वह बेहद ही मिलनसार व्यक्ति था । ग्रामीणों का कहना है कि उसके फांसी लगाने की बात गले से नीचे नही उतर रही है ऐसा ना हो कि वह किसी साजिश का शिकार हो गया हो ।

फिलहाल बीजपुर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में गहनता से जुट गई है मौत के अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है, वहीं युवक के आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है ।।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment