ओबरा सोनभद्र। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा सोनभद्र बुधवार को छात्र नेताओं ने ओबरा नगर पंचायत को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन पत्र के माध्यम से संयुक्त रूप से हरिओम यादव व मोहित मोदनवाल कहां की जनपद का उत्कृष्ट महाविद्यालय खेल मैदान में इन दिनों साफ सफाई नहीं है। मैदान में अत्यधिक घास और गंदगी से पूरे मैदान की सूरत ही बिगाड़कर रख दी है। परिणाम स्वरूप वर्तमान में मैदान खेलने लायक नहीं रह गया है।और खिलाड़ियों और छात्र/छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और पुरे ग्रांउड की हालत बद से बदत्तर हो गई है। ज्ञापन पत्र के माध्यम से छात्र नेताओं ने कहा कि मैदान को साफ सुथरा व समतल बनाया जाय। वहीं छात्र नेता रितेश मिश्रा ने कहा कि महाविद्यालय के गेट व परिसर और छात्र संघ भवन भी साफ सफाई कराई जाय जिससे छात्र/छात्राओं को परेशानी ना हो।ज्ञापन सौंपने के दौरान छात्र नेता हरिओम यादव,छात्र नेता मोहित मोदनवाल और रितेश मिश्रा मौजूद रहे!
छात्र नेताओं ने नगर पंचायत ओबरा को सौंपा ज्ञापन
---Advertisement---

